फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तीन थाने के थाना प्रभारियों में फेरबदल, सरसावा से देवेंद्र को हटाया

तीन थाने के थाना प्रभारियों में फेरबदल, सरसावा से देवेंद्र को हटाया

Mon, 27 Aug 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
तीन थाने के थाना प्रभारियों में फेरबदल, सरसावा से देवेंद्र को हटाया
सहारनपुर। एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल ने ने तीन थाने के थाना प्रभारियों में फेरबदल किया है। जिनमें से सरसावा थाना प्रभारी को हटाकर मंडी कोतवाली का एसएसआई बना दिया है। जबकि अंबेहटा पीर चौकी प्रभारी को तीतरो थाना प्रभारी बनाया गया है। जबकि भूपेंद्र को पुलिस लाइन भेजा है।
विज्ञापन

सरसावा और चिलकाना क्षेत्र से अवैध खनन कराए जाने की शिकायतें लगातार अधिकारियों के पास पहुंच रहीं थीं। पुलिस पर कई आरोप भी लग रहे थे। साथ ही कानून व्यवस्था को लेकर भी बदलाव की काफी समय से सुगबुगाहट चल रही थी। रविवार को एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने तीन थाने के प्रभारियों में फेरबदल कर दिया है।
विज्ञापन

चिलकाना थाना प्रभारी भूपेंद्र कुमार को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उनके स्थान पर शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी अरुण कुमार सिंह को चिलकाना प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबेहटा पीर के चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह को तीतरो थाना प्रभारी बनाया गया है। जबकि तीतरो थाना प्रभारी आदेश त्यागी को सरसावा थाना का चार्ज दिया गया है। सरसावा थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार को सरसावा से हटाकर मंडी कोतवाली का वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अभी कुछ थाने की सूची और तैयार की जा रही है। हालांकि अभी तक उसका खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन थानेदारों में खलबली मची हुई है, जबकि कुछ लोग सिफारिशें लगाकर थाना की कमान हथियाने की जुगत में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed