{"_id":"5b7db18d42c792465326955e","slug":"181534964109-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में कुर्बानी की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में कुर्बानी की सूचना पर दौड़ी पुलिस
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुले में कुर्बानी की सूचना पर दौड़ी पुलिस
लखनौती (सहारनपुर)। गंगोह कोतवाली के गांव लखनौती निवासी किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर खुले में कुर्बानी दिए जाने और कुर्बानी के पशुओं का खून नालियों में बहने की सूचना दी। इस पर पुलिस में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ लखनौती के मेन बाजार पहुंचे। सूचना पर एसडीएम युगराज सिंह और सीओ राजेंद्र सिंह थापा भी मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान मामला झूठा मिला। इस पर पुलिस ने फोन करने वाले युवक को जमकर हड़काया और आगे से ऐसी गलती न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। सीओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि झूठी सूचना दी गई थी। क्षेत्र में बकरा ईद का पर्व शांति से संपन्न हुआ है।