{"_id":"5b5cc73c4f1c1b4f748b768f","slug":"181532806972-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल खत्म होने से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल खत्म होने से मिलेगी राहत
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल खत्म होने से मिलेगी राहत
सहारनपुर। परिवहन कारोबारियों की बैठक में उत्तर प्रदेश मोटर ट्रांसपोटर्स फेडरेशन के अध्यक्ष ब्रित चावला ने कहा कि केंद्रीय परिवहन और वित्तमंत्री से वार्ता के बाद आठ दिनों से चल रही हड़ताल को समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों ने टोल टैक्स के बारे में ऐसी व्यवस्था बनाने का भरोसा दिलाया कि जिससे वाहनों के परिवहन में कोई परेशानी ना हो।
शनिवार को टीपी नगर स्थित प्रतिष्ठान पर बैठक में चावला ने कहा कि शुक्रवार देर रात ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की केंद्रीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से हुई वार्ता सफल रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय समिति के चेयरमैन सरदार कुलतारण सिंह अटवाल ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि टोल टैक्स के संबंध में ऐसी व्यवस्था बनाई जाने का भरोसा दिया गया जिससे वाहन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सरदार दीदार सिंह सेठी, राजीव कालिया, सरदार पीपी सिंह, विक्रांत सैनी, मुकेश दत्ता, सरदार गुरदीप सिंह बावा, संयम कक्कड़, बलदेवराज पोपली, रमन पोपली, टिंकू, राजेश दुआ, निशा साहनी, पंकज हरजाई, मोहित हरजाई, अरविंद वोहरा, सरदार तेजपाल सिंह, शाहरूख, सरदार बलजीत सिंह, सरदार जोगिंद्र सिंह ठकराल, अमन मोंगा, सरदार रणजीत सिंह, राकेश गांधी, राजकुमार भाटिया, सुशील नागपाल, सरदार इंद्रजीत सिंह, जुगनू राणा, मनोज राणा, इंद्र सिंह रावत, असलम, नितिन गांधी आदि रहे।