{"_id":"5b465bf94f1c1ba64e8b53c5","slug":"181531337721-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीएम इंटर कॉलेज में दाखिलों पर लगी रोक हटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीएम इंटर कॉलेज में दाखिलों पर लगी रोक हटी
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जनक नगर स्थित सीडीएम गर्ल्स इंटर कॉलेज में दाखिलों पर लगी रोक को जिला विद्यालय निरीक्षक ने हटा लिया है। यानी अब छात्राएं कॉलेज में दाखिला ले सकती हैं। उधर, कॉलेज प्रबंधक ने इसे सच्चाई की जीत बताया है।
शिव कुमार कोरी ने प्रशासन से कॉलेज और कॉलेज प्रबंधक की शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर डीआईओएस डॉ. अरुण कुमार दुबे ने कॉलेज में चल रहे दाखिलों पर 22 जून 2018 को रोक लगा दी थी। इसके बाद कॉलेज प्रबंधक राज कुमार ने 29 जून और नौ जुलाई को जिला विद्यालय निरीक्षक से मिलकर कार्रवाई पर एतराज जताया था। उनका कहना था कि दाखिलों पर रोक से छात्राओं को परेशानी हो रही है। राजकुमार ने चार अप्रैल 2018 के हाई कोर्ट के एक स्थगन आदेश की कार्यवाही से भी डीआईओएस को अवगत कराया। कोर्ट के आदेश को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने कॉलेज में दाखिलों पर लगी रोक को हटा लिया है। राजकुमार ने इसे सच्चाई की जीत बताया है। उनका आरोप है कि दो बड़े अधिकारियों ने साजिश के तहत उनके कॉलेज के खिलाफ शिकायत कराकर दाखिलों पर रोक लगवाने की कार्रवाई कराई थी।
विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म वितरित
सहारनपुर। रामकृष्ण परमहंस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को नि:शुल्क ड्रेस वितरित की गई। ड्रेस पाने वालों में 117 छात्राएं और 167 छात्र शामिल हैं। पार्षद मनोज कुमार जैन ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रबंधक संजय शर्मा, प्रधान अध्यापक बीरा सिंह तोमर, कालूराम, अरविंद सिंह पुंडीर आदि मौजूद रहे।