फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   झगड़ा होने की सूचना पर दौड़ी पुलिस

झगड़ा होने की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Thu, 21 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
झगड़ा होने की सूचना पर दौड़ी पुलिस
सहारनपुर। कोर्ट रोड पर अलग-अलग समुदाय के बीच झगड़ा होने की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी, लेकिन पुलिस को मौके पर कोई नहीं मिला। एसपी सिटी को एक कॉलर ने झगड़ा होने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह के मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि कोर्ट रोड पर सोफिया मार्केट के सामने सड़क पर दो पक्ष आपस में झगड़ रहे हैं और दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं। माहौल खराब होने की आशंका के चलते एसपी सिटी ने तत्काल वायरलेस पर सूचना दी। कोतवाली सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक अशोक सोलंकी ने रेलवे कैंप चौकी इंचार्ज मनोज कुमार को मौके पर जाकर जांच पड़ताल करने को कहा। चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे तो वहां कुछ नहीं मिला। चौकी इंचार्ज ने बताया कि उन्होंने बताए गए स्थान के आसपास दुकानदारों से भी झगड़े की संबंध में जानकारी ली। दुकानदारों ने बताया कि यहां कोई घटना नहीं हुई है। एसपी सिटी ने बताया कि कॉल कर झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति के फोन नंबर के आधार पर उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed