{"_id":"5b182a214f1c1ba36e8b6a1d","slug":"181528310305-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर मंडल में अनपेड गन्ना मूल्य का तीन करोड़ 90 लाख रुपये बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर मंडल में अनपेड गन्ना मूल्य का तीन करोड़ 90 लाख रुपये बकाया
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिन गन्ना किसानों का बैंक खाता नहीं है या उनकी मृत्यु हो चुकी है। ऐसे किसानों का अनपेड गन्ना मूल्य के भुगतान के आदेश प्रदेश के गन्ना एवं चीनी आयुक्त के द्वारा किए गए हैं। सहारनपुर मंडल में इस तरह के बकाया की रकम तीन करोड़ 90 लाख रुपये है।
उप गन्ना आयुक्त डॉ. दिनेश्वर मिश्र ने बताया कि सहारनपुर मंडल की सभी गन्ना समितियों में अनपेड गन्ना मूल्य का विवरण तैयार किया गया है। मंडल के तीनों जिलो में अनपेड गन्ना मूल्य की धनराशि तीन करोड़ 90 लाख रुपये है। इनमें सहारनपुर की गन्ना समितियों से 93 लाख, मुजफ्फरनगर की समितियों से एक करोड़ 43 लाख तथा शामली की समितियों से एक करोड़ 53 लाख रुपये का भुगतान कराया जाएगा। ऐसे किसान जो मर चुके हैं उनके वारिस बनाकर और ऐसे किसान जिनका बैंक खाता नहीं है उनका खाता संख्या संकलित कराकर धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से खाते में भेजी जाएगी। भुगतान में यदि किसी स्तर पर लापरवाही या गड़बड़ी मिलती है तो उनके विरुद्घ कार्रवाई होगी।