{"_id":"5b01bbf64f1c1beb408b6ad1","slug":"181526840310-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम कप्तान ने किया बूथों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम कप्तान ने किया बूथों का निरीक्षण
Updated Sun, 20 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम कप्तान ने किया बूथों का निरीक्षण
चिलकाना। कैराना उपचुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से डीएम और एसएसपी ने चिलकाना क्षेत्र के संवेदनशील गांवों बुढाखेडा, कातला और चिलकाना के प्राथमिक स्कूल के बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथों पर होने वाली व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने बूथों पर पेयजल, बिजली, शौचालयों आदि जरूरी व्यवस्थाओं को देखकर संतुष्टि व्यक्त की। जिलाधिकारी पीके पांडेय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बूथों के निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी नीरज सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि उपचुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराना शासन और प्रशासन की प्राथमिकता है। यदि कोई व्यक्ति चुनाव के दौरान व्यवस्था को बिगाड़ने का कार्य करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस को गांवों में जाकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा ताकि मतदान का प्रतिशत बढ़ सके।