{"_id":"5aff1dee4f1c1bdf408b655d","slug":"181526668782-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी समिति ने भेजा कृषक बाजार के लिए दुकानें बनाने का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी समिति ने भेजा कृषक बाजार के लिए दुकानें बनाने का प्रस्ताव
Updated Sat, 19 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मंडी समिति ने कृषक बाजार के लिए परिसर के पश्चिमी और पश्चिमी उत्तर दिशा में दुकान बनाने का प्रस्ताव मंडी निदेशक को भेजा है। इसमें पहले चरण में 10 दुकानें बनाई जाएंगी। जिसकी संख्या बाद में 50 की जाएगी। मंडी समिति के परिसर की चारदीवारी को बार बार टूटने से बचाने के लिए और मंडी में दुकानों की संख्या को बढ़ाने के लिए समिति ने नई दुकानें बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। शासन ने यदि इस प्रस्ताव का स्वीकार किया तो मंडी समिति के 62 फुटा रोड की तरफ पहले चरण में कृषक बाजार के तहत 10 दुकानों का निर्माण किया जाएगा। इसके आवंटन के बाद दुकानों की संख्या बढ़ाकर 50 करने का प्राविधान भी इस प्रस्ताव में रखा गया है। समिति ने सर्वसम्मति से भेजे प्रस्ताव में कहा कि नवीन मंडी स्थल चारों और से आबादी से घिरा हुआ है और इसके चारों ओर सड़कें बनी होने के कारण हमेशा आवागमन रहता है। प्रस्ताव में कहा गया कि कई बार समिति परिसर की चारदीवारी को अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा तोड़ दिया गया है। जिससे मंडी परिसर की सुरक्षा का खतरा पैदा हो जाता है। व्यापारियों ने इसकी शिकायत मंडी निदेशक के भ्रमण के दौरान भी की थी। इसलिए मंडी समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि यहां पर नई दुकानें बनवाई जाएं।
मंडी समिति ने पहले चरण में 10 दुकानें बनाने के लिए प्रस्ताव मंडी निदेशक को भेजा है। इन दुकानों की संख्या को बढ़ाकर 50 कर दिया जाएगा। इससे जहां मंडी परिसर की चारदीवारी भी सुरक्षित रहेगी, वहीं मंडी को आर्थिक लाभ भी होगा।
- अनिल कुमार, मंडी सचिव सहारनपुर।
विज्ञापन
मंडी समिति ने पहले चरण में 10 दुकानें बनाने के लिए प्रस्ताव मंडी निदेशक को भेजा है। इन दुकानों की संख्या को बढ़ाकर 50 कर दिया जाएगा। इससे जहां मंडी परिसर की चारदीवारी भी सुरक्षित रहेगी, वहीं मंडी को आर्थिक लाभ भी होगा।
विज्ञापन
- अनिल कुमार, मंडी सचिव सहारनपुर।