{"_id":"5ae380cb4f1c1b9c098b6ede","slug":"181524859083-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में आग से पचास हजार की नगदी सहित सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में आग से पचास हजार की नगदी सहित सामान जला
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान में आग से नगदी सहित सामान जला
बेहट। थाना मिर्जापुर के गांव आलमपुर में छप्पर के एक मकान में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। बाद में दमकल भी पहुंच गई थी। आग में 50 हजार रुपये की नगदी जलने के साथ ही करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
आग अपराह्न करीब तीन बजे लगी। गांव आलमपुर निवासी दिलशाद और उसका परिवार गेहूं की फसल काटने गए थे। घर पर ताला लटका था। दोपहर बाद करीब तीन बजे अचानक घर में आग लग गई। पड़ोसियों ने इसकी सूचना दिलशाद को दी। जब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, तब तक घर और उसमें रखी नगदी, जेवरात और घरेलू सामान जल गया। पीड़ित परिवार का करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।