फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सुबह रही परेशानी और शाम को मिली राहत

सुबह रही परेशानी और शाम को मिली राहत

Wed, 18 Apr 2018 11:57 PM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
सुबह रही परेशानी और शाम को मिली राहत
सहारनपुर। एटीएम में कैश की किल्लत से बुधवार दोपहर तक लोग परेशान रहे। तीसरे पहर जाकर एटीएम मशीनों में कैश पहुंचा तो ग्राहकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शहर के लोग एटीएम में कैश की किल्लत से लगातार दो दिन से जूझ रहे हैं। अमर उजाला ने एटीएम मशीनों में कैश न और ग्राहकों की दिक्कत को प्रमुखता से उठाया था। कई एटीएम पर तो ताला लटका था, जो खुले भी थे, उन पर नो कैश की तख्ती लगी थी। बुधवार दोपहर तक यही स्थिति रही। ग्राहक रकम निकालने को एक कोने से दूसरे कोने पर भटकते रहे। दोपहर बाद व्यवस्था में थोड़ा सुधार होने से लोगों को राहत मिली। जिन एटीएम में नकदी डाली गई, वहां लोगों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। शारदा नगर निवासी अजय वर्मा का कहना है कि एटीएम में पैसा ना होने की वजह से वह तीन दिन तक परेशान रहे। बुुधवार शाम जाकर एटीएम से रकम निकाल पाए।

खानआलपुरा निवासी राशिद अंसारी ने बताया कि देहरादून चौक के आसपास लगे निजी और सरकारी बैंकों के एटीएम शनिवार से काम नहीं कर रहे थे। वर्धमान कॉलोनी निवासी संजय कुमार का कहना है कि चिलकाना रोड पर लगे एटीएम की मशीन में बुधवार तीसरे पहर कैश डाला गया।
विज्ञापन


जो एटीएम बंद थे, उन्हें चालू कराया गया है। व्यवस्था में सुुुधार हुआ है। ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- राजेश चौधरी, अग्रणी जिला मुख्य प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed