{"_id":"5acd084b4f1c1b513e8b465f","slug":"181523386443-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से ठंडक लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से ठंडक लौटी
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। झमाझम बारिश और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि से मौसम में ठंडक लौट आई। बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। उधर, बारिश की वजह से शहर की सड़कें और निचले इलाके जलमग्न हो गए।
मंगलवार की खुला आसमान होने की वजह से खिली धूप लेकर आई। दिन भर चटक धूप की वजह से लोग गर्मी से परेशान रहे। मगर शाम करीब साढ़े पांच बजे मौसम ने अचानक से पलटी मारी और आसमान बादलों से घिर गया। जनपद के उत्तरी क्षेत्र में करीब सवा छह बजे झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इसके बाद बारिश शहर और जनपद के अन्य क्षेत्रों में हुई। झमाझम बारिश और ओलावृष्टि के कारण न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यानी न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट रही। गौरतलब है कि सोमवार को न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा था। बारिश की वजह से अनेक कॉलोनियों में जलभराव रहा। अचानक आई बारिश की वजह से बाजारों में फंसे लोग भीगने को मजबूर हुए। देर रात तक आसमान बादलों से घिरा रहा और हल्की बारिश होती रही।
------------------------------------
बारिश से किसानों और बागबानों के माथे पर शिकन
इन दिनों किसानों की गेहूं की फसल लगभग पकी हुई खेतों में खड़ी है। किसान राजवीर सिंह ने बताया कि खड़ी फसल को बारिश से कोई नुकसान नहीं है, मगर ओलावृष्टि गेहूं की खड़ी फसल को भी नुकसान पहुंचा सकती है। कई किसानों ने गेहूं की कटाई शुरू करा दी है। ऐसे किसानों को सामान्य बारिश से भी नुकसान है। उधर, चूंकि उत्तरी क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई है। ऐसे में बागबानों की आम की फसल को भी नुकसान हुआ है।