{"_id":"5abfdb324f1c1bd8618b4bb0","slug":"181522522930-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त संघर्ष मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त संघर्ष मोर्चा
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान किया
सहारनपुर। अनुसूचित जाति, जनजाति संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक में 2 अप्रैल को होने वाले भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद कानून होते हुए भी अनुसूचित जाति जनजाति समाज के लोगों को दबंगों और सामंतवादी ताकतों द्वारा सताए जाने का खतरा बढ़ जाएगा।
शनिवार को अंबेडकरपुरम स्थित बामियान बौद्ध विहार में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1989 में पांच हजार साल से दबे कुचले, पीड़ित, दलित, शोषित और वंचित समाज की सुरक्षा के लिए एससी एसटी एक्ट बनाया गया था, लेकिन अत्याचारों में कमी नहीं होने से इसमें सुधार करके एक्ट को प्रभावी बनाया गया, लेकिन फिर इसे कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने दो अप्रैल को भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान किया। सीताराम मौर्य, ब्रजपाल, सीताराम सहगल, कमल वालिया, उर्मिला बौद्घ, ब्रजपाल सहगल, साधूराम, राकेश गौतम, कंवरपाल, रगवीर बौद्घ, रणधीर सिंह आदि रहे। उधर, भीम आर्मी भारत एकता मिशन की बैठक में जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया ने भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान किया। प्रवीण गौतम, विनोद प्रधान, रोबिन गौतम गलीरा, प्रवीण रूपडी, राजन, सम्राट गौतम, टिंकू, मेहरदास, विजय, अजय गौतम, शिवम कर्णवाल आदि रहे।