{"_id":"5aac0c684f1c1b71778b5d32","slug":"181521224808-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव के परिणाम से विचलित ना हों कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव के परिणाम से विचलित ना हों कार्यकर्ता
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने कहा कि उपचुनाव के परिणाम से कार्यकर्ता विचलित ना हों। कार्यकर्ता मिशन 2019 की तैयारियों में जुट जाएं। केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।
देहरादून रोड स्थित एक सभागार में क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार सहारनपुर आए। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, राज्यमंत्री डा. धर्म सिंह सैनी, विधायक प्रदीप चौधरी, देवेंद्र निम, ब्रिजेश सिंह, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, देवव्रत त्यागी ने संयुक्त रूप से भारत माता व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अश्वनी त्यागी ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की अहम कड़ी होते हैं। उनके बल पर ही पार्टी को जीत मिलती है। कार्यकर्ता उपचुनाव के परिणाम में बिल्कुल भी विचलित ना हो। क्योंकि यह कुछ बेमेल लोगों का गठबंधन था, जिससे जनता गुमराह हो गई। मगर, 2019 के चुनाव में ऐसा होने वाला नहीं है। रामपुर विधायक दवेंद्र निम, विधायक ब्रिजेश सिंह, प्रदीप चौधरी, देवव्रत त्यागी, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, मेयर संजीव वालिया ने भी अपने विचार रखे। जिला महामंत्री प्रमोद, चौधरी किरत सिंह, चौधरी विरेंद्र, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, आनंद राणा, सुरेंद्र राणा, राजपाल जुड्डा, मानवीर सिंह पुंडीर, मनोज चौधरी, मामचंद लांबा, अजित राणा, गजराज सिंह राणा, संदीप पुंडीर, पवन संवई, आत्माराम, नक्षत्र सिंह, नितिन राणा, बिजेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।
मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
सहारनपुर। भाजपा बुनकर एवं कामगार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एम. आजाद अंसारी के नेतृत्व में मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने जेल चुंगी पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी का जोरदार स्वागत किया। एसएम वासिल, इरशान खान, साजिद अंसारी, सदाकत अली, राशिद अंसारी, यासीन, सूफी अमीर अहमद, काजी फैसल, हाफिज अकरम, मो. जावेद, शमीम अंसारी, मुकर्रम अली, मो. इमरान अंसारी, वकील अंसारी आदि मौजूद रहे।