फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हेलमेट पहनने को तैयार नहीं लोग

हेलमेट पहनने को तैयार नहीं लोग

Sun, 04 Mar 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
हेलमेट पहनने को तैयार नहीं लोग
10 हजार चालान कटे, फिर भी हेलमेट पहनने को तैयार नहीं
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में जिंदगी की रफ्तार पर सड़क हादसे ब्रेक लगा रहे हैं। हेलमेट ना पहनने की वजह से दुर्घटनाओं में अधिकतर जानें गई है। बीते वर्ष और अब तक सड़क दुर्घटनाओं में 202 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों घायल हुए। हेलमेट ना पहनने पर दस हजार से अधिक चालकों के चालान काटे जा चुके हैं। इसके बावजूद भी लोग हेलमेट पहनने को तैयार नहीं है।
रविवार की दोपहर टपरी-नागल मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हुए। इनमें किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। इससे पूर्व जिले में सड़क हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक वर्ष 2017 में सड़क दुर्घटनाओं में 202 लोगों की जान गई और सैकड़ों घायल हुए। वर्ष 2018 में जनवरी, फरवरी और मार्च के पहले सप्ताह में भी सड़क दुर्घटनाओं में कई लोगों की मौत हो चुकी है। महानगर में यातायात पुलिस ने बीत वर्ष में हेलमेट ना पहनने वाले 10378 चालकों पर कार्रवाई की। जनवरी और फरवरी माह में दर्जनों चालान काटे गए। मगर, इसके बावजूद भी लोग हेलमेट पहनने को तैयार नहीं है, जिस कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में मौत का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, हकीकत यह है कि सही-मायने में पुलिस-प्रशासन हेलमेट पहनने की व्यवस्था को जिले में सख्ती से लागू नहीं करा पाया है। हर वर्ष नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाया जाता है। स्कूल और नुक्कड़ चौराहों पर गोष्ठियों का आयोजन कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाता है। नवंबर माह के खत्म होते ही व्यवस्था पहले की तरह हो जाती है और लोग बेपरवाह होकर सड़क पर वाहन दौड़ाते हैं। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि हेलमेट पहनने की व्यवस्था को सख्ती से लागू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed