फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सफाई कर्मियों ने नगरायुक्त को घेरा, खरीखोटी सुनाई

सफाई कर्मियों ने नगरायुक्त को घेरा, खरीखोटी सुनाई

Tue, 27 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मियों ने नगरायुक्त को घेरा, खरीखोटी सुनाई
सहारनपुर। नगरायुक्त साहब! यदि आप नगर स्वास्थ्य अधिकारी और सफाई के ठेकेदारों को सुधार नहीं पा रहे हैं तो हमें बताएं। हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है हम दोनों को एक घंटे में सुधार देंगे। यह बात वेतन न मिलने से नाराज सफाईकर्मियों ने नगरायुक्त के घेराव के दौरान कही। नगरायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से पहले सफाईकर्मियों का वेतन जारी करने के निर्देश लेखाधिकारी को दिए।
विज्ञापन

होली पर्व नजदीक है, मगर नगर निगम से जुड़े सफाई कर्मियों को अभी तक जनवरी का भी वेतन नहीं मिल सका है। इस संबंध में उन्होंने तीन दिन पहले महापौर से भी मुलाकात की थी। मगर सोमवार तक वेतन नहीं मिल सका। नाराज सफाईकर्मी नगरायुक्त गौरव वर्मा का घेराव करने नगर निगम पहुंचे। नगरायुक्त के कार्यालय में ही बैठे नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गीताराम को सफाईकर्मियों ने खरीखोटी सुनाई। ठेकेदारों के साथ मिले होने का आरोप लगाया। नगरायुक्त ने बीच बचाव करना चाहा। इस पर एक सफाईकर्मी बोला कि जब से आप नगरायुक्त हैं, तब से भ्रष्टाचार तीन गुना बढ़ा है। सफाईकर्मियों ने नगरायुक्त से कहा कि यदि आप अपने नगर स्वास्थ्य अधिकारी और ठेकेदारों को सुधार नहीं पा रहे हैं तो इसकी जिम्मेदारी हमको दे दें। हमारे पास खोने को कुछ नहीं है मगर एक घंटे में अधिकारी और ठेकेदार को ठीक कर देंगे। नगरायुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर नाराजगी व्यक्त की। लेखाधिकारी को निर्देश दिए कि वह स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से पहले सफाईकर्मियों का वेतन जारी करें।
विज्ञापन

28 लाख रुपये का हिसाब मांगा
सफाईकर्मियों ने नगरायुक्त को बताया कि पिछले वर्ष सफाई कर्मियों के वेतन से पैसा काटा गया। करीब 750 सफाईकर्मी हैं, जिनसे काटा गया एक साल का पैसा 28 लाख रुपये के करीब बैठता है। इस पैसे के बारे में कोई भी अधिकारी उनको जवाब नहीं दे पा रहा है। यदि उनका पैसा उनको लौटाया न गया तो वह आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed