{"_id":"5a79f72f4f1c1b91268b8b85","slug":"181517942575-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लूट
विज्ञापन
कोतवाली देहात। कोतवाली बिजनौर रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक सवार बुआ-भतीजे से पांच हजार रुपये की नगदी और जेवर लूट लिए। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए।
कस्बा के मोहल्ला हरिजन कॉलोनी निवासी कुसुमलता अपने भतीजे थाना मंडावली क्षेत्र के गांव भागूवाला निवासी कृष्णकांत के साथ बाइक से सामान खरीदने बिजनौर गए थे। शनिवार रात्रि साढ़े नौ बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह कोतवाली बिजनौर मार्ग पर स्थित ओम कुमार फार्म हाउस से कोतवाली दिशा की ओर चले तो पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। एक बदमाश ने उनकी बाइक की चाबी निकाल ली और कृष्णकांत की कनपटी पर तमंचा लगा कर मोबाइल, बाइक और उसकी बुआ से कपड़ों से भरा बैग छीन कर गड्ढे में फेंक दिया। उसके बाद दोनों बदमाशों ने तमंचे के नोक पर कृष्णकांत से पांच हजार की नकदी व कुसुमलता से सोने की झुमकी, सोने का मंगलसूत्र व सोने की चेन लूट ली। घटना के बाद दोनों बदमाश अपनी बाइक से वापस बिजनौर दिशा की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर बदमाशों की तलाश में कांबिंग की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।