फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्मार्ट सिटी: अब होगी शहर की सर्जरी

स्मार्ट सिटी: अब होगी शहर की सर्जरी

Sun, 21 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी: अब होगी शहर की सर्जरी
सहारनपुर। सहारनपुर के स्मार्ट सिटी में शामिल होने के बाद नगर निगम ने अतिक्रमण को चिह्नित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियान में बड़े पैमाने पर सड़कों से अवैध कब्जे हटाने की रणनीति तैयार की गई है। इसकी जद में थाने, पुलिस चौकियां, सरकारी कार्यालय, ट्रांसफार्मर और कई प्रमुख संस्थान है। नगर निगम ने तहसीलदार से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

सहारनपुर शहर की प्रमुख समस्या अतिक्रमण है। सैकड़ों बार अभियान चलाने के बाद भी नगर निगम शहर को अतिक्रमण मुक्त नहीं करा पाया है। मगर, अब सहारनपुर स्मार्ट सिटी में शामिल हो गया है। इसी को देखते हुए नगर निगम ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। महानगर के प्रमुख घंटाघर के चारों तरफ हुए अवैध कब्जे, श्रीराम चौक, चौकी सराय पर स्थित पुलिस चौकी, चौधरी चरण सिंह चौक पर जिला अस्पताल के अवैध कब्जे, ईदगाह तिराहा, अग्रसैन चौक, कलक्ट्रेेट तिराहा, शुगर मिल चौक, देहरादून चौक, जनकपुरी चौक, अंबाला रोड पर बने थाना कुतुबशेर सहित कई अवैध निर्माण चिह्नित किए गए हैं। नगरायुक्त गौरव वर्मा ने तहसीलदार से रिपोर्ट मांगी है। पैमाइश के बाद अभियान चलाया जाएगा, जिसमें बड़े पैमाने पर अवैध कब्ज हटेंगे। कई निजी दुकानों, संस्थानों के कार्यालय को भी चिह्नित किया गया है। नगरायुक्त गौरव वर्मा ने बताया कि तहसीलदार की रिपोर्ट आते ही अभियान चलाया जाएगा। सहारनपुर को स्मार्ट बनाने के लिए बड़े दम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर हटाने की कार्रवाई शुरू
सहारनपुुर। चौकी सराय पर पुलिस चौकी के पास सड़क पर रखे ट्रांसफार्मर को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शनिवार को विद्युत निगम और नगर निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सर्वे किया। सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की रूपरेखा तैयार कर दो सप्ताह में ट्रांसफार्मर हटाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed