{"_id":"5a57b0934f1c1b2a198b470d","slug":"181515696275-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू का प्रयोग वर्जित: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू का प्रयोग वर्जित: डीएम
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू के प्रयोग को वर्जित करें। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जनपद में कहीं भी हुक्काबार का संचालन न होने पाए। उन्होंने कहा कि हुक्का बार और ई सिगरेट पूर्णरूप से प्रतिबंधित है। उन्होंने निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थलों, राजकीय कार्यालय, शिक्षण संस्थानों और उसके आसपास सौ गज के दायरे में सिगरेट, तंबाकू व अन्य तंबाकू उत्पाद का प्रयोग करने वालों एवं बेचने वालों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समन्वय तंबाकू नियंत्रण बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि तंबाकू उत्पादों का कहीं भी किसी प्रकार का प्रचार-प्रसार को प्रोत्साहित नहीं किया जाए। तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन करने वालों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी नाबालिग सिगरेट या तंबाकू उत्पादों का सेवन या उसके द्वारा बिक्री ना की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि विदेशी सिगरेट या जिन पर चित्रों में चेतावनी न हो, होटल एवं रोस्टोरेंट में तंबाकू एवं सिगरेट आदि की सार्वजनिक बिक्री नहीं होनी चाहिए। स्टेशनों पर जहां नाबालिग तंबाकू उत्पाद बेचते हैं, वहां पर अभियान चलाकर ऐसे लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से जहां भी हुक्का बार के संचालन की सूचना मिलती है उसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस से समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।