{"_id":"5a3c01474f1c1bce408be796","slug":"181513881927-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन के बीच वृद्ध का कटा शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे लाइन के बीच वृद्ध का कटा शव बरामद
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। शाहजहांपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम भिक्कनपुर के समीप रेलवे लाइन के बीच एक वृद्ध व्यक्ति का कटा शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी में मिले कागजों के आधार पर फोन पर हुई बात से मृतक के पुत्र ने शिनाख्त की।
बृहस्पतिवार को रेलवे लाइन से सटे भिक्कनपुर गांव की समीप रेलवे ट्रैक पर एक वृद्ध व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज ओमवीर सिंह ने बताया कि मृतक देखने में करीब 60 वर्ष का लग रहा था जब मृतक के कपड़ों की तलाशी ली गयी तो शर्ट की जेब से कागज मिले जिसमें मोबाइल नंबर लिखे हुए थे। इन्हीं में एक नंबर पर बात करने पर राजेंद्र निवासी ग्राम पांवटी थाना झिंझाना ने मृतक की शिनाख्त अपने पिता मदन के रूप में की। देर शाम तक मृतक के परिजन सरसावा आने के रास्ते पर सफर में थे। मृतक किस वजह से सरसावा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर पहुंचा इन कारणों का खुलासा नहीं हो पाया। एसओ सरसावा यशपाल धामा ने कहा कि मृतक के परिजनों के आने के बाद ही सही बात पता चल पाएगी।