फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो

चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो

Fri, 08 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो
चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो
विज्ञापन


सहारनपुर। डीआईजी केएस इमेनुअल ने कहा कि बचाव में की गई कार्रवाई अपराध की श्रेणी में नहीं आती हैं। नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत डीआईजी ने छात्राओं को अपनी सुरक्षा करने के टिप्स दिए।

नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत बृहस्पतिवार को मदर टेरेसा पैरा मेडिकल एंड नर्सिंग कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईजी केएस इमेनुअल व प्रोग्रेसिव स्कूल सोसायटी के संयोजक सुरेंद्र चौहान, संस्था अध्यक्ष एसएस राणा व पलक राणा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। डीआईजी ने महिला हेल्पलाइन 1090 की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को आत्म सुरक्षा के टिप्स देते हुए कहा कि चुप्पी तोड़ो और खुलकर बोलो। कुछ छात्राओं ने डीआईजी से प्रश्न किए और कॉलेज के आसपास मंडराने वाले मनचलों की जानकारी दी। डीआईजी ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि उनके क्षेत्र में एंटी रोमियो स्कवायड को सक्रिय किया जाएगा। सुरेंद्र चौहान ने कहा कि आप में से कुछ छात्राएं शक्ति परी बन सकती है। इसके लिए छात्राओं को हिम्मत के साथ आगे आना होगा। डा. सौम्या कर्णवाल, डा. नीतू, डा. सौरभ, शुभांगी वर्मा, अनूप कुमारी, अर्चना, कृतिका, डा. शिवानी, हिमांशु, राजीव, आशीष चौधरी, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed