{"_id":"5a088f294f1c1b79548bcb65","slug":"181510510377-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार निकायों में चुनाव लड़ रही है आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार निकायों में चुनाव लड़ रही है आप
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार निकायों में चुनाव लड़ रही है आप
सहारनपुर। आम आदमी पार्र्टी के दिल्ली अल्पसंख्यक मोर्चा के चेयरमैन हाजी युनूस ने कहा कि पार्टी नगर निगम सहित चार नगर निकायों पर चुनाव लड रही है। रविवार को दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में हाजी युनूस ने कहा कि नगर निगम में मेयर पद पर सलीम मलिक के अलावा बेहट में अध्यक्ष पद पर टीपू सुल्तान, सरसावा में चेयरमैन पद के लिए अमरपाल और तीतरों नगर पंचायत के चेयरमैन पद के लिए रेखा को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके साथ ही नगर निगम में पार्षद पद के लिए नौ प्रत्याशी मैदान में उतारे गए हैं। राष्ट्रीय परिषद के सदस्य योगेश दहिया ने कहा कि निकाय चुनाव के बाद तीन माह के अंदर संगठन की बूथ कमेटियों का गठन कर दिया जाएगा। अनिता राज, मंजू राणा, रेनू, रीना, सुनीता चौहान, आदिल हसन, मौलाना गुलाम रब्बानी, रविंद्र राठी, आदित्य, सरला चौधरी, वसीम राजा, जावेद खान, अमरपाल मैथानी आदि रहे।