फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ग्लोकल विश्वविद्यालय के गेट से तीन बीघा जमीन कब्जामुक्त

ग्लोकल विश्वविद्यालय के गेट से तीन बीघा जमीन कब्जामुक्त

Wed, 01 Nov 2017 12:43 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
ग्लोकल विश्वविद्यालय के गेट से तीन बीघा जमीन कब्जामुक्त
बेहट (सहारनपुर)। सरकारी जमीनों पर कब्जा हटाने को लेकर प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को बेहट तहसील स्थित ग्लोकल विश्वविद्यालय के मेडिकल कालेज गेट के बाहर करीब तीन बीघा जमीन से कब्जा हटाया गया। शासन के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ इस जमीन पर जेसीबी से नाला खुदवाया।
विज्ञापन

मिर्जापुर पोल स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज के गेट के बाहर राजस्व अधिनियम के 132 लैंड में करीब तीन बीघा जमीन पर कब्जे की शिकायत मिली थी। प्रशासन ने मौके पर जांच की तो पाया गया कि खसरा नंबर 279, 283 एवं 284 की इस जमीन पर पहले नाला था, मगर इस पर कब्जा कर इस भूमि को समतल करा दिया गया है। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने रिपोर्ट के आधार पर सरकारी जमीन पर कब्जा मुक्त करने का निर्देश दिया। मंगलवार को एसडीएम युगराज सिंह की अगुवाई वाली राजस्व टीम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची पैमाइश कराकर निशानदेही करते हुए करीब तीन बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराया। समतल जमीन पर पहले की तरह उस पर जेसीबी से नाले की खुदाई कराई गई। टीम में शामिल तहसीलदार हर्ष चावला ने बताया कि यूनिवर्सिटी के अंदर भी ग्राम समाज की लगभग 2 हेक्टेयर भूमि है, जिस पर अभी मामला कोर्ट में विचाराधीन है। टीम में नायब तहसील नितिन तेवतिया, कानूनगो तेजपाल सिंह, सीओ इंदु सिद्धार्थ, मिर्जापुर थाना प्रभारी राजपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed