{"_id":"59aef4c24f1c1b9b078b476f","slug":"181504638146-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल और किसान के बीच रिश्वत का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल और किसान के बीच रिश्वत का वीडियो वायरल
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपाल और किसान के बीच रिश्वत का वीडियो वायरल
नकुड़ (सहारनपुर )। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। वायरल वीडियो में लेखपाल व किसान के बीच तीन सौ रुपये की रिश्वत को लेकर बहस चल रही है। एसडीएम ने लिखित शिकायत मिलने पर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही है।
वायरल वीडियो में गंगोह क्षेत्र के किसान तहसील में बैठे लेखपाल से कह रहे हैं कि पटवारी जी इस काम के लिए तीन सौ रुपये बहुत ज्यादा हैं कुछ कम कर लो। हम इतनी दूर से तेल फूंक कर आते हैं। लेकिन लेखपाल तीन सौ रुपये से कम लेने से इंकार कर देता है। वीडियो में लेखपाल किसान से कहता है कि गंगोह में ही तहसील बनवा लो। तुम्हें इतनी दूर नहीं आना पड़ेगा। इस बात को लेकर किसान व लेखपाल के बीच बहस हो जाती है। तभी पास ही खड़ी एक महिला लेखपाल भी अपने सीनियर लेखपाल का ही पक्ष लेती है। इस बाबत एसडीएम डीपी सिंह का कहना था कि उन्होंने वीडियो देखा नहीं है तथा ना ही उनके पास अभी तक कोई लिखित शिकायत आई है। अगर पीड़ित किसान ऐसी कोई लिखित शिकायत लेकर उनके पास आएगा तो मामले की जांच कर दोषी के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।