{"_id":"599735184f1c1b23158b4620","slug":"181503081752-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तिभाव के साथ किया शीतला माता का पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तिभाव के साथ किया शीतला माता का पूजन
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकुड़ (सहारनपुर)। नगर में श्री शीतला माता का पूजन उत्साह और श्रद्धा भाव से किया गया। शीतला माता भवन पर महिलाओं ने पूजा अर्चना के साथ घर परिवार की सुख शांति के लिए कामना की।
नगर के मोहल्ला चौधरीयान स्थित शीतला माता भवन में पूजन के लिए सुबह पांच बजे ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। महिलाओं ने अपने परिवार और बच्चों की सुख शांति के लिए कामनाएं की। नगर में शीतला माता का पूजन श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बाद किया जाता है। मान्यता है कि मां शीतला के पूजन से चेचक आदि बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है। इसीलिए माता के पूजन का विशेष महत्व है। श्री शीतला माता भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष राजन शर्मा ने बताया कि इस वर्ष भी समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई है। इस अवसर पर समिति के विवेक त्यागी, रमेशचंद, देव कुमार, सतीश रोहिला, परिवार पाल, ऋषिपाल शर्मा, अरुण धनगर, मंगपाल, ब्रिजेश त्यागी, भोपाल सैनी, मनोज गोयल, भूपेंद्र गुप्ता, राजीव मित्तल, सुभाष शर्मा आदि रहे।