{"_id":"5997350a4f1c1b23158b461d","slug":"181503081738-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने हाथों में तलवारें लेकर किया नृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों ने हाथों में तलवारें लेकर किया नृत्य
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। श्री कृष्ण रथयात्रा में शामिल होने जा रही एक झांकी पर वर्ग विशेष के लोगों को भड़काने वाला गीत बजाने को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। इतना ही नहीं गीत सुनकर कुछ युवक हाथों में तलवारें लेकर नाचने लगे। बाद में लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आपत्तिजनक गीत को बंद करा दिया।
बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में विशाल रथयात्रा निकाली गई थी। जिसमें दर्जनों झांकियां शामिल हुईं थीं। इस दौरान रथयात्रा में शामिल होने जा रही एक झांकी जब रेलवे रोड स्थित सुभाष चौक पर पहुंची तो उसमें वर्ग विशेष के लोगों को भड़काने वाला गीत शुरू कर दिया गया। इतना ही नहीं झांकी के आगे चल रहे कुछ युवक गीत को लेकर इतना अति उत्साहित हुए कि वह हाथों में तलवारें लेकर नाचने लगे। यह नजारा देख वहां मौजूद दूसरे संप्रदाय के लोगों ने इस पर ऐतराज जताया। जिससे वहां कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। लेकिन तुरंत ही कुछ जिम्मेदार लोगों ने इसकी सूचना एसएसपी और सीओ को दी। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने आपत्तिजनक गीत को बंद कराया। साथ ही रथयात्रा के आयोजकों को सख्त हिदायत दी। जिसके बाद ही स्थिति सामान्य हुई।