फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशगवार

झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशगवार

Sat, 19 Aug 2017 12:47 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशगवार
सहारनपुर। झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। बारिश होने से एक ओर जहां किसानों के चेहरे खिल उठे, वहीं शहर में जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव ने नगर निगम की नालों की सफाई व्यवस्था की पोल भी खोलकर रख दी।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे अचानक से मौसम ने पलटी मारी। आसमान में काली घटाएं छा गईं। कुछ ही देर बाद जनपद में झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटा बरसे बदलों ने देहात में खेत और खलिहानों को जलमग्न कर दिया। इससे धान और गन्ना किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई। मगर शहरी क्षेत्र में जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बना। पुलिस लाइन परिसर, कलक्ट्रेट परिसर में भारी जलभराव हुआ। हसनपुर मजबता में गलियों में तीन से चार फुट पानी चढ़ गया। लोग घरों के भीतर घुसे पानी को बाल्टियों से निकालते दिखे। डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के बराबर में सड़क पूरी तरह पानी में डूबी नजर आई। चंद्रनगर, ओजपुरा, अहमद बाग, जेजेपुरम, गढ़ी मलूक नंबर एक और दो, माधोनगर, रायवाला, हिरनमारान आदि इलाकों में भी भारी जलभराव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed