{"_id":"5986192d4f1c1b62728b4748","slug":"181501960493-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम के घोटाले के आरोपी बाबू को किया जोन से संबद्ध, चार्जशीट की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम के घोटाले के आरोपी बाबू को किया जोन से संबद्ध, चार्जशीट की तैयारी
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगरीय विद्युत वितरण खंड द्वितीय के लिपिक को निलंबित करने के बाद अब जोन कार्यालय से अटैच कर दिया गया है। जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। जो चार्जशीट तैयार कर रही है। एक सप्ताह में चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।
नगरीय विद्युत वितरण खंड द्वितीय में कार्यालय सहायक नवीन कुमार को बिलों में गोलमाल करने के मामले में दो दिन पूर्व निलंबित कर दिया गया था। अब उसे नगरीय विद्युत वितरण खंड द्वितीय के कार्यालय से हटाकर जोन कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। लिपिक पर लाखों रुपये के गबन का मामला बताया जा रहा है। जिसकी जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है और चार्जशीट तैयार कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि निलंबन के बावजूद गबन जो भी होगा उसकी वसूली की जाएगी। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता आरके सिंह ने बताया कि चार्जशीट तैयार होने पर यह पता चल सकेगा कि गबन कितने का हुआ है। आरोपी लिपिक के पास अब तक जितने भी पटल रहे हैं, सभी की जांच कराई जा रही है। रिकवरी तो होगी ही, विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।