फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आजम खान का पुतला फूंका

आजम खान का पुतला फूंका

Sun, 02 Jul 2017 01:07 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
आजम खान का पुतला फूंका
आजम खान का पुतला फूंका, देश से बाहर निकालने की मांग
विज्ञापन

सहारनपुर। विकास मंच की ओर से पूर्व मंत्री आजम खां का पुतला फूंका गया।
शनिवार को मंच से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में विश्वकर्मा चौक पर इकट्ठा हुए। संस्थापक सत्यवान सत्यम, जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा, महानगर मंत्री प्रदीप उपाध्याय ने संयुक्त रुप से कहा कि सपा नेता आजम खां हमेशा से ही विवादित बयान देकर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। अब उन्होंने सेना पर बलात्कारी तक बता डाला। कार्यकर्ताओं ने आजम खां जैसे नेता की घोर निंदा करते हुए गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही कहा कि ऐसे देशद्रोहियों को तुरंत देश से बाहर भेज देना चाहिए। उप मंत्री अनिल उपाध्याय ने कहा क इस तरह के नेता को पाकिस्तान भेज देना चाहिए। जो हमेशा ही देश और सेना का मनोबल गिराने की बात करते हैं। महानगर अध्यक्ष केके पटेल, उपाध्यक्ष हुकुम सिंह, संयोजक नवनीत भारद्वाज, विशाल देव शर्मा, मोहित उपाध्याय, विपिन सैनी, प्रदीप सैनी, अंकुर कपिल, ब्रह्मपाल, धर्मपाल, सचिन बाबरा, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed