फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   1804 candidates took the Hindi and Sanskrit exam in the district.

Saharanpur News: जिले में 1804 परीक्षार्थियों ने दी हिन्दी और संस्कृत की परीक्षा

Tue, 20 Feb 2024 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 20 Feb 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
1804 candidates took the Hindi and Sanskrit exam in the district.
तलहेड़ी बुजुर्ग में कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में बने परीक्षा केंद्र से सीबीएसई 12वीं की बोर्ड प
सहारनपुर। सीबीएसई की दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में सोमवार को संस्कृत और हिन्दी विषयों की परीक्षा हुई। दोनों विषयों में 1804 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 18 गैरहाजिर रहे। दोनों ही प्रश्नपत्र आसान बताए गए। साथ ही परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन

सोमवार को दसवीं के परीक्षार्थियों की संस्कृत कम्युनिकेटिव और संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। इसके अलावा 12वीं की हिंदी इलेक्टिव और हिंदी कोर विषय की परीक्षा रही। दोनों विषयों के लिए जनपद में 1822 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 25 केंद्रों पर हुई परीक्षा में 1804 ने परीक्षा दी, जबकि 18 अनुपस्थित रहे। जिला समन्वयक एवं आशा मॉडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. दिव्य जैन ने बताया कि परीक्षा का आयोजन सफल रहा है। किसी प्रकार की कोई त्रुटि या गड़बड़ी नहीं रही।
विज्ञापन

- आज इन विषयों की परीक्षा
सीबीएसई में मंगलवार को दसवीं की तमिल, तेलगू, बंगाली, तमिल, मराठी, गुजराती, मनिपुरी, फ्रेंच और उर्दू आदि विषयों की परीक्षा होगी। जबकि 12वीं के छात्र फूड प्रोडक्शन, डिजाइन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर जैसे विषयों की परीक्षा देंगे। उक्त विषयों में पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या बेहद कम बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed