{"_id":"6873ef62c9befdba8800bd4f","slug":"1800-people-were-bitten-by-dogs-in-12-days-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-153887-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 12 दिन में 1800 लोगों को कुत्तों ने काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 12 दिन में 1800 लोगों को कुत्तों ने काटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। आए दिन किसी न किसी को शिकार बना रहे हैं। खासतौर पर बच्चे इनका निशाना बन रहे हैं। एसबीडी जिला अस्पताल के आंकड़ों की बात करें तो यहां 12 दिन में 1801 लोगों को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए आना पड़ा है। कुत्ते काटने के मामले बढ़ने से एआरवी की खपत भी बढ़ गई है।
गर्मी के मौसम और कमेला बंद होने से कुत्ते खूंखार हो रहे हैं। रात में किसी मोहल्ले में अनजान व्यक्ति नहीं जा सकता। बाइक और कार के पीछे दौड़ते हैं। नगर निगम की ओर से नसबंदी अभियान भी चल रहा है। इसके बावजूद भी इनकी संख्या बढ़ रही है। स्थिति यह है कि रोजाना एसबीडी जिला अस्पताल में 100 से अधिक लोग कुत्तों के काटने पर पहुंच रहे हैं। शनिवार को श्यामपुरी से माधोराम, नवीन निवासी शुभम, आर्य और अब्दुल्ला एआरवी लगवाने पहुंचे।
इस महीने सात जुलाई को कुत्तों ने सबसे ज्यादा 228 लोगों को काटा था। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। यह आंकड़ा केवल शहर का है। देहात में संख्या इससे कही अधिक है। एसबीडी जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुधा कुमारी ने बताया कि एंटी रेबीज वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। जिस व्यक्ति को कुत्ता काट ले उसे चार एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए जाते हैं। एक उस दिन जिस दिन कुत्ते ने काटा हो, दूसरा काटने से तीसरे दिन, तीसरा सातवें और चौथा 28वें दिन टीका लगता है।