फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   18 cases came in the program with the District Magistrate of Haq

हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम में आए 18 प्रकरण

Thu, 02 Jun 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
18 cases came in the program with the District Magistrate of Haq
कलेक्ट्रेट सभागार सहारनपुर में ॐहक की बात में महिलाओ की समस्या सुनते पुष्पेन्द्र सिंह उप निदेश? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मिशन शक्ति के तहत बृहस्पतिवार को हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अपर उप जिलाधिकारी संजीव कुमार और उप निदेशक महिला कल्याण पुष्पेंद्र सिंह ने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना और उन्हें निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में 18 मामले आए। इनमें से पांच प्रकरण घरेलू हिंसा, चार संपत्ति विवाद, चार आवास संबंधी, तीन पुलिस संबंधी, एक प्रकरण कोरोना पीड़ित की सहायता संबंधी और एक मामला समाज कल्याण विभाग से संबंधित था। इनमें दो प्रकरणों को तत्काल निस्तारित करा दिया गया। उप निदेशक महिला कल्याण पुष्पेंद्र सिंह ने लैंगिक असमानता, बाल विवाह एवं बाल श्रम को लेकर कानूनी जानकारी दी। जिला प्रोबेशन अधिकारी मीनू सिंह ने महिलाओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही लाभार्थीपरक योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कोविड-19 से प्रभावित बालक, बालिकाओं के लिए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर योजना आदि के बारे में बताया। जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान महिला कल्याण अधिकारी नेहा शर्मा, जिला समन्वयक, महिला शक्ति केंद्र रूपा हरित, विजय आनंद, रीना, सरिता सैनी, नियतांक चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed