फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   1,78,996 cusecs of water released from Hathinikund Barrage, Yamuna overflows, people in panic

Saharanpur News: हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा 1,78,996 क्यूसेक पानी, यमुना उफनाई, दहशत में लोग

Sun, 17 Aug 2025 10:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 17 Aug 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
1,78,996 cusecs of water released from Hathinikund Barrage, Yamuna overflows, people in panic
हथनीकुंड बैराज में जल स्तर बढ़ने पर यमुना में छोड़ा गया पानी। श्रोत विभाग
सहारनपुर। रविवार को मैदान के साथ ही पहाड़ी क्षेत्र में झमाझम बारिश से हथिनीकुंड बैराज लबालब हो गया। रविवार को लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पूर्वाह्न 11 बजे से शाम चार बजे तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो हर घंटे छोड़े गए पानी की मात्रा बढ़ती गई। शाम चार बजे 1,78,996 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे यमुना नदी में उफान आ गया। बैराज से पानी छोड़ने की सूचना और यमुना के बढ़े जलस्तर से तटीय गांवों में बसे लोगों में दहशत पैदा कर दी, क्योंकि पूर्व में यमुना का जलस्तर बाढ़ का कारण बन चुका है।
विज्ञापन

जनपद में चार दिन से हल्के बादल छाए थे, लेकिन बारिश नहीं थी। मौसम विभाग ने रविवार को बारिश होने का अनुमान जताया था और हुआ भी यही। रविवार की सुबह करीब चार बजे बूंदाबांदी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में रुक गई। इसके बाद सुबह 7:30 बजे झमाझम बारिश शुरू हुई। म
विज्ञापन

हानगर की कई सड़कें नदियों सरीखी नजर आई, जिन पर भारी मात्रा में पानी बहता नजर आया। वार्ड आठ के गांव ज्ञानागढ़ में पुराना कलसिया रोड नदी की तरह नजर आया। गढ़ी मलूक और नूर बस्ती के बीच के मार्ग पर भी घुटनों से ऊपर तक पानी रहा। घंटाघर से श्रीराम चौक तक जलभराव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदपुरी कॉलोनी, मानकमऊ, विल्सन का बाग, टेलीफोन एक्सचेंज मार्ग की कॉलोनियों, हसनपुर, ओजपुरा, नवीन नगर, चंद्रनगर आदि में जलभराव के कारण लोगों को परेशानी हुई।
पांवधोई नदी धोबीघाट पर सड़क के बराबर बहती नजर आई। पीछे की कॉलोनियों में थोड़ा पानी बाहर आया। चूंकि पांवधोई ढमोला नदी की सहायक नदी है। ऐसे में ढमोला नदी के जलस्तर में भी वृद्धि रही। उधर, हथिनीकुंड बैराज से शाम चार बजे 1,78,996 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से यमुना का जलस्तर बढ़ गया। पानी छोड़े जाने की सूचना और यमुना का जलस्तर बढ़ने से लोग दहशत में आ गए।
उधर, बारिश कारण तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। जो न्यूनतम तापमान शनिवार को 27 डिग्री सेल्सियस था वह गिरकर 25 डिग्री हो गया। जो अधिकतम तापमान शनिवार को 37 डिग्री सेल्सियस था वह गिरकर 33 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग ने सोमवार को भी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।

------
हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी
समय------क्यूसेक पानी
11 बजे----70,333
12 बजे----91,985
एक बजे----1,09,029
दो बजे----1,04,323
तीन बजे---1,28,280
चार बजे---1,78,996
-----
गन्ने और धान को फायदा, सब्जियों को नुकसान
इन दिनों जनपद के बड़े क्षेत्रफल में गन्ना और धान की फसल खड़ी है, जिसको सिंचाई की जरूरत सबसे अधिक रहती है। ऐसे में इन दिनों की बारिश दोनों फसलाें के लिए बेहद लाभकारी है। किसान अरुण, राजपाल और हरपाल का कहना है कि बारिश दोनों फसलों के लिए खाद का काम करती है। साथ ही सब्जियों के लिए यह बारिश अच्छी नहीं है, क्योंकि सब्जियां खराब होती हैं। उन्होंने बताया कि इसी कारण सब्जियों के दाम भी इन दिनों बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed