{"_id":"5cd71fafbdec2206fd72b4c4","slug":"171557602223-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक सम्मेलन में उठी पुरानी पेंशन बहाली की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक सम्मेलन में उठी पुरानी पेंशन बहाली की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक सम्मेलन में उठी पुरानी पेंशन बहाली की मांग
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का जनपदीय सम्मेलन, शैक्षिक विचार गोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। सम्मेलन में पुरानी पेंशन बहाली समेत शिक्षकों की दो दर्जन से अधिक समस्याओं पर मंथन हुआ। संगठन से जुड़े दोनों विधान परिषद सदस्यों ने कहा कि शिक्षक समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए संगठन वचनबद्ध हैं।
सम्मेलन का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर तथा जेबीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना पेश कर किया गया। सम्मेलन में पुरानी पेंशन बहाली, समान कार्य के लिए वित्तविहीन तथा पीटीए शिक्षकों को समान वेतन, शिक्षकों के परिजनों को रोगी उपचार सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराने, शिक्षकों के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती कराने, महिला शिक्षकों को चिकित्सकीय, मातृत्व और बाल्य देखभाल अवकाश सुविधा दिए जाने, व्यवसायिक तथा कंप्यूटर शिक्षकों का स्थाईकरण करने, शिक्षा में आउटसोर्सिंग पर प्रतिबंध लगाने समेत अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान वर्ष 2005 से 2019 तक सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को संगठन के प्रदेशाध्यक्ष और उपाध्यक्ष द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन का संचालन डॉक्टर सुशील पुंडीर और अनिल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। सम्मेलन में चौधरी शीशपाल सिंह, हरीपाल सिंह, रविंद्र पंवार, डॉक्टर बृजमोहन द्विवेदी, ऋषिपाल सिंह, जवाहर सिंह, वीके अग्रवाल, अभ्भन सिंह, सुषमा राजपूत, सिम्मी बजाज, डॉक्टर कुदसिया अंजुम, डॉक्टर पूजा मलिक, बलविंदर कौर, अलका भारद्वाज, प्राची रावत, सुधा शुक्ला, इंदु रानी, पिंकी प्रभात, डॉक्टर अरविंद शर्मा, रवि गुप्ता, जगअवतार शर्मा आदि मौजूद रहे।