{"_id":"5ccc85eebdec2207254c7c2c","slug":"171556907502-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 गांवों को 70 घंटों में दो घंटे ही मिली बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 गांवों को 70 घंटों में दो घंटे ही मिली बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। क्षेत्र के सलेमपुर गदा बिजलीघर से जुडे़ 40 गांवों को पिछले 70 घंटे में मात्र दो घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल सकी है। इसके चलते ग्रामीणों के बिजली के उपकरण भी शोपीस बन कर रह गए हैं। ग्रामीणों ने आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर में उन्हें 48 घंटे बाद मात्र दो घंटे ही बिजली मिल पाई थी। इसके बाद शाम को आंधी आ गई। जिसके बाद पूरे इलाके की बिजली सप्लाई फिर से बंद हो गई। बिजली नहीं आने के कारण उनकी दिनचर्या ढर्रे से उतर गई है। उनके विद्युत चालित यंत्र शोपीस बनकर रह गए हैं। उपभोक्ता रवि कुमार, प्रदीप कुमार, रजनीश, योगेंद्र सिंह, नितिन कुमार, कार्तिक, राजेश कुमार, दिलशाद, अफजाल, नौशाद आदि का कहना है कि चुनाव से पूर्व बिजली व्यवस्था सुचारु रूप से चल रही थी, लेकिन क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के बाद से ही विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है। उपभोक्ताओं को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। उधर, सलेमपुर गदा बिजलीघर के जेई राजकुमार सिंह ने बताया कि भयंकर आंधी से कई जगह तार टूटने से आपूर्ति बाधित हुई है। लाइनों का जोड़ने का काम लगातार चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।