फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   है सुरक्षा में भलाई, जो है जीवन की कमाई

है सुरक्षा में भलाई, जो है जीवन की कमाई

Wed, 06 Feb 2019 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
है सुरक्षा में भलाई, जो है जीवन की कमाई
सहारनपुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत मंगलवार को शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। स्कूली बच्चों ने कार और दुपहिया वाहन चलाने वालों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया तथा नियमों का पालन करने वालों को गुलाब का फूल देकर आभार जताया गया।
विज्ञापन

30 वें सड़क सुरक्षा सप्ताह 2019 के तहत जागरूकता रैली का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट शेरी और आरटीओ लक्ष्मीकांत मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर किया। कोर्ट रोड स्थित आशा मॉडर्न स्कूल से जागरूकता रैली में करीब 300 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया। वहां से कलक्ट्रेट तिराहा होकर कोर्ट रोड, कचहरी से होते हुए विभिन्न मार्गों से रैली निकाली और वापस आशा मॉडर्न स्कूल में समापन हुआ। रैली में बच्चे विभिन्न नारे लिखी तख्तियां लिए हुए थे, जिनमें लिखा था है सुरक्षा में भलाई, जो है जीवन की कमाई, हम यातायात नियमों का पालन क्यों नहीं करते। वाहन चलाते समय फोन का इस्तेमाल न करें, सावधानी हटी-दुर्घटना घटी आदि नारे लिखे थे।
विज्ञापन

इस दौरान दुपहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों को जागरूक करने के उददेश्य से घंटाघर चौराहे पर सीट बेल्ट/हेलमेट की चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग कर रहे लोगों को गुलाब का फूल देकर आभार व्यक्त गया। जिन कार चालकों ने सीट बेल्ट नहीं लगाई और जिन दुपहिया वाहन चालकों ने हेलमेट का प्रयोग नहीं किया था उन्हें इसके प्रति सचेत करते हुए हेलमेट व सीट बेल्ट की महत्ता बताकर पैंफलेट व स्टीकर प्रदान किया गया। इसके अलावा वाहन चालकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने हेतु अंबाला रोड स्थित टैक्सी व बस स्टैंड पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वस्थ पर्यावरण के प्रति जन सामान्य को जागरूक करने के लिए अंबाला रोड पर प्रदूषण संबंधी जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें 70 वाहनों को प्रदूषण मशीन द्वारा चेक कराया गया तथा वाहन चालकों को इसके प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) लक्ष्मीकांत मिश्र, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) कपिल देव सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आरपी मिश्रा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अजीत कुमार श्रीवास्तव, आशा मॉडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य दिव्य जैन, यात्रीकर अधिकारी राकेश मोहन तथा प्रवर्तन कर्मी व अन्य ट्रांसपोर्ट यूनियन व व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed