{"_id":"5c3a3e3ebdec2273344b0455","slug":"171547320894-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में लघुशंका पर काटे लोगों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में लघुशंका पर काटे लोगों के चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुले में लघुशंका पर काटे लोगों के चालान
सहारनपुर। शहर में अब लोगों को खुले में लघुशंका करना भारी पड़ सकता है। नगर निगम ने खुले में लघुशंका करने वालों के खिलाफ शनिवार से अभियान की शुरूआत कर दी है। पहले दिन अंबाला रोड स्थित परिवहन निगम के बस अड्डे पर खुले में लघुशंका करने वालों का चालान काटा गया और जुर्माना भी वसूला।
नगर निगम की ओर से काफी समय से खुले में लघुशंका करने वालों पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही थी। खुले में शौच से मुक्त होने के मामले में शहर को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है। अब नगर निगम ने खुले में लघुशंका पर रोक लगाने के लिए अभियान शुरू किया है। शनिवार को नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम अंबाला रोड स्थित बस अड्डे पर पहुंची। यहां खुले में लघुशंका करने पर 15 लोगों के चालान काटे गए। उनसे 2500 रुपये जुर्माना वसूला गया। टीम में विभाग के इंस्पेक्टर अमित तोमर, अमरीश, पलाक्षा आदि शामिल रहे।
------------
शौचालय ही नहीं तो कहां जाएं लोग
भले ही सहारनपुर शहर ओडीएफ घोषित हो गया हो, मगर हकीकत यह है कि अनेक बाजारों में आज भी शौचालय और लघुशंका के लिए व्यवस्था नहीं है। शहीद गंज, अंबाला रोड, नेहरू मार्केट, प्रताप मार्केट, हिरन मारान आदि ऐसे ही बाजार हैं जहां लोग खुले में लघुशंका करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
------
शहर को ओडीएफ बनाने के लिए बड़े पैमाने पर सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा व्यक्तिगत शौचालय भी बनवाए गए हैं। उसके बावजूद कुछ लोग अपनी आदत नहीं बदल रहे हैं। लोगों की आदत सुधारने के लिए ही अभियान की शुरूआत की गई है, जिससे शहर स्वच्छ बन सके। - ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।