{"_id":"5c1fd393bdec2256e741b705","slug":"171545589651-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परस्थिति में सेतु निगम के कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परस्थिति में सेतु निगम के कर्मचारी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थिति में सेतु निगम के कर्मचारी की मौत
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र में स्थित सेतु निगम के कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
थाना जनकपुरी इंस्पेक्टर सुशील कुमार दुबे ने बताया कि जनपद इटावा के मोहल्ला श्यामनगर निवासी 35 वर्षीय प्रदीप कुमार सेतु निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था। इन दिनों उसकी तैनाती जिला अस्पताल के निकट स्थित सेतु योजना कार्यालय में थी। शनिवार शाम प्रदीप कुमार की अचानक हालत बिगड़ गई। कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस प्रदीप कुमार को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता लग पाएगी। विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें जानकारी दी कि प्रदीप ने शराब का सेवन किया था, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ी थी।