फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्पेशल टी-18 ट्रेन का मुरादाबाद-सहारनपुर ट्रैक पर ट्रायल

स्पेशल टी-18 ट्रेन का मुरादाबाद-सहारनपुर ट्रैक पर ट्रायल

Mon, 19 Nov 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
स्पेशल टी-18 ट्रेन का मुरादाबाद-सहारनपुर ट्रैक पर ट्रायल
सहारनपुर। दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली स्पेशल टी-18 ट्रेन का रविवार को मुरादाबाद-सहारनपुर रेलवे रूट पर ट्रायल किया गया। हालांकि यह ट्रेन सहारनपुर नहीं पहुंची और नजीबाबाद से पहले से ही वापस हो गई। यह ट्रेन राजधानी एवं शताब्दी की तरह लग्जरी ट्रेन बताई जा रही है जो पूरी तरह से वातानुकूलित है।
विज्ञापन

रविवार को मुरादाबाद से इस ट्रेन को ट्रायल के लिए रवाना गया। इस ट्रेन का मुरादाबाद-सहारनपुर रूट पर ट्रायल किया जाना है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक रविवार को इस ट्रेन को सहारनपुर की ओर ट्रैक पर ट्रायल के लिए रवाना किया गया। हालांकि इस ट्रेन को रविवार को कुछ दूर ही नजीबाबाद तक ही चलाया गया। फिर वापस कर लिया गया। बताया जा रहा है कि इसका ट्रायल सहारनपुर तक किया जाना है।
विज्ञापन

यह ट्रेन राजधानी और शताब्दी की तरह ही है। इस ट्रेन के सभी कोच वातानुकूलित हैं। यह लग्जरी गाड़ी है। जिसे दिल्ली और वाराणसी के बीच चलाई जानी है। जो लगभग 160 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। जिस कारण यह ट्रेन महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा ने बताया कि सहारनपुर तक टी-18 ट्रेन के ट्रायल संबंधी अभी तक सूचना नहीं मिली है। यहां तक ट्रेन के ट्रायल किए जाने से पूर्व उनके पास सूचना जरूर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed