फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एनसीसी कैडेट्स को नेतृत्व क्षमता के टिप्स दिए

एनसीसी कैडेट्स को नेतृत्व क्षमता के टिप्स दिए

Mon, 22 Oct 2018 12:23 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
एनसीसी कैडेट्स को नेतृत्व क्षमता के टिप्स दिए
एनसीसी कैडेट्स को नेतृत्व क्षमता के टिप्स दिए
विज्ञापन

सहारनपुर। बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में आयोजित 83 यूपी बटालियन एनसीसी के दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में रविवार को भी कैडेट्स ने ऊर्जा और उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कैडेट्स को राष्ट्रीय सद्भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करने के टिप्स दिए गए। साथ ही अन्य गतिविधियां भी कराई गईं।

सबसे पहले कैडेट्स को पीटी और योग का अभ्यास कराया गया। इसके बाद फायरिंग का भी प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें कैंप कमांडेंट कर्नल जसबीर सिंह कंवर वीएमएस ने कैडेट्स को बारीकियां समझाईं। उन्होंने कैडेट्स को बताया कि फायरिंग करते समय हथियार की मजबूत पकड़, सही समय पर ट्रीगर ऑपरेशन करना और एकाग्रता जरूरी है। कोशिश यही करनी चाहिए कि एक दुश्मन पर एक ही गोली खर्च करनी है। प्रथम अधिकारी ब्रिजेश पुंडीर के नेतृत्व में ड्रिल का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि कैडेट्स को आज्ञाकारी और उसका रहन सहन सुव्यवस्थित होना चाहिए। अनुशासन एनसीसी का पहला पाठ है। मेजर सुधीर कुमार चौदियान ने कैडेट्स में राष्ट्रभक्ति का जज्बा भरा। इस मौके पर द्वितीय अधिकारी राकेश कुमार शिर्मा, सूबेदार मेजर कुलदीप सिंह, सूबेदार दिनेश चंद्र, सूबेदार छविलाल थापा, नायब सूबेदार अनिल कुमार, बीएचएम एमएम गुरुंग, हवलदार अंग्रेज सिंह, हवलदार बलबीर सिंह, हवलदार गोपाल बहादुर थापा, हवलदार परमजीत सिंह, हवलदार बिशन दास, हवलदार गिरधारी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed