फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नटखट नंदकिशोर, आ गयो माखन चोर

नटखट नंदकिशोर, आ गयो माखन चोर

Tue, 04 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
नटखट नंदकिशोर, आ गयो माखन चोर
गली-गली में मच गया शोर, आ गए नटखट नंदकिशोर
विज्ञापन

सहारनपुर। जनपद में श्री कृष्ण जन्माष्टमी सोमवार को भी धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया। श्री कृष्ण के भजनों पर श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। रंग-बिरंगी लाइटों से सजे मंदिरों में जहां नटखट कान्हा नाचते नजर आए, वहीं श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर श्रीकृष्ण को माखन मिश्री और दही मिष्ठान से भोग लगाया। मंदिरों में पूजा के लिए भक्तों की भीड़ रही।
सोमवार को पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल, एसपी देहात विद्या सागर मिश्र, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह सहित तमाम पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिल हुए। गिल कॉलोनी स्थित नारायणपुरी मंदिर में भजन संध्या का शुभारंभ चंद्रकांत अग्रवाल, संदीप शर्मा, मनोज, राजकुमार ने किया। भगवान श्री कृष्ण के रूप में बच्चों ने बेहतरीन झांकियां प्रस्तुत की। श्रद्धालुओं ने हरि जी मोरी लागी लगन मत तोड़ना, वो छलिया नंद का लाला रे, मेरे श्याम आ भी जाओ, नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल, हाथी घोड़ा पालकी, जय-जय नंदलाल की भजनों पर झूमने को मजबूर हो गए। भजनाचार्य संदीप ने कहा कि माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। पंकज पाठक ने तेरा किसने किया श्रृंगार सांवरे, मोहे एक पल चैन न आए, कान्हा तेरे बिना भजन सुनाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राजेश शर्मा, पूनम, सीमा, ममता, आभा, सोनिया, हरिओम, मनोज, राजकुमार, राजीव खुराना, आशु, अर्चना सिंघल, हर्ष, अमित, जावेद मौजूद रहे। हकीकतनगर चौक पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें राधा-कृष्ण और शिव पार्वती की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। भजन मंडली ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर श्रद्घालुओं को नृत्य करने पर मजबूर कर दिया। तहसील शिव मंदिर में नंदोत्सव मनाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। अधिष्ठाता अभिषेक कृष्णात्रेय भगवान श्री कृष्ण की आरती संपन्न कराई।
विज्ञापन

-----------------------------------
बाबा बर्फानी से लेकर अन्य तीर्थों के दर्शन कराए
सहारनपुर। सम्राट विक्रम कॉलोनी स्थित श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर में भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, प्रदीप गुप्ता, अजय अग्रवाल, मानसिंह जैन, अनुज अग्रवाल, हरविंद सिंह ने दीप प्रज्जवलित किए। बाबा बर्फानी की आठ फुट ऊंची गुफा, शिवलिंग में दूध की धार, गोमुख के साक्षात, गोवर्धन पर्वत उठाते श्री कृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। रोहित ग्रुप एंड पार्टी ने रासलीला के माध्यम से श्रद्घालुओं का मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सांसद राघव लखनपाल शर्मा, महापौर संजीव वालिया, कोतवाली मंडी इंस्पेक्टर मुनेंद्र सिंह, प्रवीण सिंघल, राजीव गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, विश्वनाथ गोयल, महेंद्र धीमान, सुशील सैनी, अमन कुमार, नरेंद्र गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, रानी वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
महादेव का सांपों से किया श्रृंगार
सहारनपुर। दाल मंडी पुल स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री भैरव मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनाई गई। देवी-देवताओं की मूर्तियों का भव्य रूप से श्रृंगार किया गया। भगवान शिव का सांपों से श्रृंगार किया गया। महंत दिनेश कौशिक और मनोज कौशिक ने भगवान श्री कृष्ण की आरती उतारी। प्रवीन कपिल, डा. मनोज जैन, अरविंद खडलाना, दीपक, विक्की, हैप्पी शर्मा, मुकेश मेहता, मोनू, मोहित, मयंक, साजन, गौरव शर्मा मौजूद रह।

---------------------------------
राधे श्याम का किया गुणगान
सहारनपुर। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना की गई। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने राधा-कृष्ण को माखन और मिश्री का भोग लगाया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि कृष्ण का जन्म साधना, तप, जप, व्रत और कीर्तन का फल है। स्वामी मेहरचंद, रमेश शर्मा, राजेंद्र धीमान, नरेश चंदेल, मुनेश गोयल, राज कुमार सैनी, अंकुर अग्रवाल, रोबिन गुप्ता, मेनपाल कांबोज, नरेंद्र कांबोज, सरिता, राजबाला, संतोष, प्रभा, विभा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed