फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   वन रूम किचन के मंचन ने दर्शकों के मन पर छोड़ी छाप

वन रूम किचन के मंचन ने दर्शकों के मन पर छोड़ी छाप

Tue, 28 Aug 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
वन रूम किचन के मंचन ने दर्शकों के मन पर छोड़ी छाप
वन रूम किचन के मंचन ने दर्शकों के मन पर छोड़ी छाप
विज्ञापन

सहारनपुर। आईएमए भवन में रविवार की रात मंचित हुए वन रूम किचन नाटक के जरिए कलाकारों ने बड़े शहरों की जिंदगी को दर्शकों के सामने पेश किया। नाटक की कहानी और कलाकारों के दमदार अभिनय ने दर्शकों को देर रात तक नाटक के साथ बांधे रखा।

वन रूम किचन नाटक का लेखन एनएसडी के स्नातक इम्तियाज अहमद ने किया है। नाटक की कहानी एक बड़े शहर के वन रूम किचन फ्लैट में रहने वाले देश के अलग-अलग हिस्सों से आए युवाओं की कहानी है। इसमें ‘बड़े शहरों की भागमभाग और तमाम रिश्ते बेमानी नजर आते हैं’ को दिखाया गया है। एम फौजी के निर्देशन में आयोजित नाटक के पात्र शाहिद और दूसरे गोपाल को बड़े शहर का कल्चर पसंद नहीं आता है और वह शहर छोड़कर अपने गांव अपने शहर चले जाते हैं। तीसरा पात्र विशाल अपने प्यार लैला से धोखा खाकर वापस अपने शहर लौट जाता है। चौथा कैरेक्टर विकास बिना अपने घर वालों को बताए निलोफर नाम की लड़की से शादी कर वहीं बस जाता है। नाटक में दिखाया गया है कि लोग अंधी दौड़ में दौड़े जाते हैं। नाटक दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ने में सफल रहा। कलाकारों में एम मुजक्किर, शानू सिद्दीकी, अंकुश, इंद्रजीत जोशी, फरहान अख्तर, तान्या राजपूत, एलीशा रियाज, विशाल कुमार, अनुपमा पंडित, उमर फारूख, अब्दुल्ला रहे। मंच संचालन संदीप शर्मा ने किया। संगीत इश्तियाक अहमद ने दिया। इसमें प्रकश परिकल्पना एम फौजी, रविंद्र तेजान और विकास पाहवा की रही। एडीएम वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, कुलदीप धमीजा, रमा गुप्ता, सरदार अनवर, जावेद खान सरोहा, सरताज अहमद, दिनेश तेजान, प्रशांत राजन, निमिश भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed