{"_id":"5b73275442c7922930164465","slug":"171534273364-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियों ने रोमांचित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियों ने रोमांचित किया
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियों ने रोमांचित किया
देवबंद (सहारनपुर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मेपल्स एकेडमी में अंतर्सदनीय लघु नाटिका का आयोजन किया गया। इसमें प्रत्येक सदन ने बढ़ चढ़कर भागेदारी की। इसके साथ ही देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियों ने सभी को रोमांचित कर दिया। छात्रों ने शहीदों की गाथाओं का गान किया।
भगत सिंह सदन की प्रस्तुति मेरा रंग दे बसंती चोला ने भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव की शहादत को स्मरण कराया, वहीं पटेल सदन ने समाज को देश के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया। आजाद व नेहरू सदन की नाटिका ने भाव विभोर कर दिया। इस दौरान छात्रों ने स्कूल में श्रमदान उपरांत पृथ्वी को हरा, भरा बनाने का संकल्प लेते हुए सहजन के 200 पौधों का रोपण किया। प्रतियोगिता में पटेल सदन विजयी रहा। प्रधानाचार्य डीके धीमान ने कहा कि छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ देश के प्रति प्रेम और त्याग की भावना से जोड़ना हमारा उद्देश्य है। ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों के संपूर्ण विकास में योगदान देती हैं। संचालन नीलम सिंघल और नेहा सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर लतिका, सीमा, रश्मि, रूचिका, अंकुर राठी, विनय कुमार, उत्कर्ष वत्स आदि रहे। आरके पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्ले कक्षा से छवि एवं समर, नर्सरी से अविका और कृष्णा, एलकेजी से आयुषी एवं वेदांशी, यूकेजी से आराध्या एवं अनिकेत, पहली कक्षा में अभिनव और रुद्र, दूसरी में अभिवंश प्रथम, प्रणव द्वितीय स्थान पर रहे। चेयरमैन राजेश चौहान, डा. कुलदीप राणा और प्रधानाचार्य एके सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।