{"_id":"5b65fee34f1c1bf6548b6c64","slug":"171533411043-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टकार्ड से देंगे स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टकार्ड से देंगे स्वच्छता का संदेश
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्टकार्ड से देंगे स्वच्छता का संदेश
सहारनपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू होने के साथ ही पोस्ट कार्ड पर स्वच्छता का संकल्प लिखकर ग्रामीण प्रधानमंत्री को भेजेंगे। इसके लिए जिले के ग्रामों में दो लाख पोस्टकार्ड बांटे जाएंगे, जिन पर ग्रामीण स्वच्छता का संकल्प लिखेंगे और हस्ताक्षर कर पीएम को डाक के जरिए भेजेंगे।
स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण को लेकर प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक रखी है। ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीण कितने जागरूक हुए हैं, इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अवगत कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने स्वच्छता संदेश के नाम से दो लाख पोस्टकार्ड छपवाए है। एक गांव में 200 पोस्टकार्ड बांटे जाएंगे, जिन पर ग्रामीण स्वच्छता का संकल्प लिखेंगे और स्वच्छता को लेकर लोग कितने जागरूक हुए हैं, इसका भी उल्लेख किया जाएगा। एक पोस्टकार्ड पर 10 से 15 ग्रामीण हस्ताक्षर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डाक के जरिए भेजेंगे। सैंपल के तौर पर कुछ पोस्टकार्ड छपवाए गए थे। दो अगस्त को कृषि एवं जिला प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने स्वच्छता सर्वेक्षण की शुरूआत के दौरान अपने हस्ताक्षर कर पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री को भेजा था। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी स्वच्छता संकल्प का लिखा था। ग्राम प्रधानों को बताया गया था इन पोस्टकार्ड को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद देखेंगे। इसलिए सभी पोस्टकार्ड को प्रधानमंत्री को भेजे जाएं। पोस्टकार्ड के माध्यम से भी जनपद को स्वच्छता में अंक दिए जाएंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि दो लाख पोस्टकार्ड छपवाएं जा रहे हैं। प्रत्येक गांव दो सौ पोस्ट कार्ड वितरित किए जाएंगे।