फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बेटियों को बचाने और पढ़ाने की शपथ ली

बेटियों को बचाने और पढ़ाने की शपथ ली

Thu, 12 Jul 2018 01:05 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
बेटियों को बचाने और पढ़ाने की शपथ ली
सहारनपुर। जिला प्रशासन की ओर से पाइनवुड स्कूल के ऑडिटोरियम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही समेत तमाम अधिकारियों और समाज के गणमान्यों ने हिस्सा लिया। बेटियों को बचाने और पढ़ाने की शपथ ली गई।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने प्रदेश सरकार ने बेटियों की उन्नति और सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। सांसद राघव लखनपाल शर्मा, मेयर संजीव वालिया, विधायक देवेंद्र निम, विधायक प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक महावीर राणा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने भी सेमिनार को संबोधित किया। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने बेटी बचाने के साथ ही जनसंख्या नियंत्रण, वृक्ष लगाने और पॉलीथिन बैन पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में प्रतिष्ठा शर्मा, डॉ. कुदसिया अंजुम, विशाखा चौहान, सुषमा सिंह, आतिया साबरी, दीपा, पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। समापन सीडीओ संजीव रंजन के द्वारा किया गया।
विज्ञापन

---------------------------------------
हाकमचंद की आंखों से रोशन हुईं दो जिंदगी
सहारनपुर। हकीकत नगर निवासी 76 वर्षीय हाकमचंद का नौ जुलाई को निधन हो गया था। उनके पुत्र जितेंद्र कुमार ने रोशनी आई बैंक को फोन कर पिता के नेत्रदान करने की इच्छा व्यक्त की थी। इसके बाद डॉ. अनंत अग्रवाल और डा. अशोक जैन ने मौके पर पहुंचकर हाकमचंद की आंखों को कॉर्निया लेकर हिमालायन इंस्टीट्यट जौली ग्रांट भेजा था। वहां दस जुलाई को दो दृष्टिहीनों को सफल ऑपरेशन के जरिए कॉर्निया लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed