{"_id":"5b2560a84f1c1b53268b6742","slug":"171529176232-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मा. कंवरपाल सैनी बने ब्लाक अध्यक्ष, योगेश सैनी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मा. कंवरपाल सैनी बने ब्लाक अध्यक्ष, योगेश सैनी मंत्री
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंवरपाल सैनी बने ब्लाक अध्यक्ष, योगेश सैनी मंत्री
गंगोह। प्रगतिशील सैनी सभा के सर्वसम्मित से सम्पन्न हुए चुनाव में मा. कंवरपाल सैनी को ब्लाक अध्यक्ष, योगेश सैनी को मंत्री एवं दिनेश सैनी को कोषाध्यक्ष चुन लिया गया। सभा द्वारा आगामी 15 जुलाई को प्रतिभावान बच्चों और जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा।
आर्य समाज मंदिर में आयोेजित खुली बैठक में जिलाध्यक्ष अभय सिंह सैनी एडवोकेट के निर्देशन और पूर्व प्रधानाचार्य यशपाल सिंह सैनी की अध्यक्षता में चुनाव सम्पन्न हुआ। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को अपनी आठ सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्यों के चयन का अधिकार दिया गया है। जिलाध्यक्ष ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए देश एवं जाति हित में कार्य करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने बताया कि आगामी 15 जुलाई को बेहट रोड, सहारनपुर में आहूत प्रतिभा सम्मान समारोह में स्वजातीय जन प्रतिनिधियों ग्राम प्रधानों, बीडीसी, सभासदों के अलावा 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रधान देवी सिंह, सतपाल सैनी, कल्याण सिंह, बालेश सैनी, मांगेराम सैनी आदि रहे।