{"_id":"5b255ee14f1c1b6a4d8b6f0b","slug":"171529175777-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम समाज के लोगों ने पाक का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम समाज के लोगों ने पाक का पुतला फूंका
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्लिम समाज के लोगों ने पाक का पुतला फूंका
बेहट। पाकिस्तान द्वारा रमजान में भी सीजफायर का उल्लंघन किए जाने से गुस्साए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज के बाद पाकिस्तान का पुतला फूंका और नारेबाजी की । उन्होंने भारत सरकार से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की। शनिवार को ईद की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समाज के लोग युवा जनसेवा समिति के बैनर तले एकत्र होकर पाकिस्तान का पुतला लेकर जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड पर पहुंचे। इसके बाद पुतला जलाया गया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रमजान का अहतराम करते हुए हिंदुस्तान की ओर से सीजफायर किया गया था। लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और उसने लगातार सरहद पर गोलाबारी की। आज पाकिस्तान की वजह से पूरी दुनिया के मुसलमानों पर फर्क पड़ रहा है। पाकिस्तान इस्लाम को बदनाम करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह वीर अब्दुल हमीद ने पाकिस्तान को धूल चटाने का काम किया था। उसी तरह हिंदुस्तान की सरहदों पर हमारे जवान पाकिस्तान को उसी की भाषा में करारा जवाब दें। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि पाकिस्तान से सारे रिश्ते खत्म करें और उसे मुंहतोड़ जवाब दें। प्रदर्शन करने वालों में समिति अध्यक्ष राजा खान, शौकत अली, नईम उर्फ काला, शेख नादिर, जाबिर कुरैशी, नदीम मालिक, रिहान, सारिक, आदिल शेख, तसलीम, महताब मलिक, यासिर हुसैन, जब्बार शेख, अरशद, आफताब, फैसल अली, तौफीक आदि शामिल रहे।