फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नकुड़ और गंगोह में तबस्सुम ने फहराया जीत का परचम

नकुड़ और गंगोह में तबस्सुम ने फहराया जीत का परचम

Fri, 01 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
नकुड़ और गंगोह में तबस्सुम ने  फहराया जीत का परचम
नकुड़ और गंगोह में तबस्सुम ने लहराया जीत का परचम
विज्ञापन


सहारनपुर। कैराना लोकसभा उपचुनाव में रालोद प्रत्याशी तबस्सुम बेगम ने जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर जीत का परचम लहराया। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार मृगांका सिंह को 40380 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है। गंगोह विधानसभा सीट पर तबस्सुम बेगम ने जहां 12263 और नकुड़ विधानसभा क्षेत्र में 28117 वोटों से जीत हासिल की। गंगोह में जरूर मृगांका एक बार आगे निकली, लेकिन नकुड़ में तो शुरू से लेकर आखिर तक पिछड़ती चली गईं।

गोरखपुर और फूलपुर के बाद कैराना लोकसभा के प्रतिष्ठापूर्ण उपचुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी को गठबंधन प्रत्याशी ने धूल चटा दी। लोगों में सरकार के खिलाफ नाराजगी इस कदर है कि कैराना लोकसभा सीट में शामिल जिले के गंगोह और नकुड़ विधानसभा दोनों ही क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा, जबकि इन दोनों विधानसभा सीटों पर भाजपा का ही कब्जा है। नकुड़ सीट से विधायक डॉ. धर्मसिंह सैनी प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री हैं और गंगोह विधानसभा सीट पर भाजपा के ही प्रदीप चौधरी विधायक हैं। दोनों ही सीटों पर गठबंधन प्रत्याशी ने भाजपा उम्मीदवार को अच्छे खासे अंतर से पराजित किया। नकुड़ विधानसभा क्षेत्र में रालोद की तबस्सुम बेगम को 114341 वोट और भाजपा की मृगांका सिंह को 86224 मत मिले। जबकि गंगोह विधानसभा क्षेत्र में तबस्सुम बेगम को 108411 और मृगांका सिंह को 96148 वोट प्राप्त हुए। भाजपा को दोनों की सीटों पर निराशा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed