फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ड्रोन कैमरे की नजर और पैरा मिलिट्री फोर्स की मौजूदगी में मतदान

ड्रोन कैमरे की नजर और पैरा मिलिट्री फोर्स की मौजूदगी में मतदान

Sat, 26 May 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
ड्रोन कैमरे की नजर और पैरा मिलिट्री फोर्स की मौजूदगी में मतदान
सहारनपुर। कैराना लोकसभा सीट के उप चुनाव में 28 मई को मतदान ड्रोन कैमरों की नजर और पैरा मिलिट्री फोर्स की मौजूदगी में होगा। सामान्य मतदान केंद्रों पर हाफ सेक्शन जबकि संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पैरा मिलिट्री के एक सेक्शन जवान मौजूद रहेंगे। सहारनपुर को पैरा मिलिट्री की 25 और शामली को 26 कंपनी उपलब्ध कराई गई है। पुलिस उप महानिरीक्षक शरद सचान ने बताया कि मतदान के दिन दोनों जिले में कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। अंतरराज्यीय के साथ दूसरे जिले से लगी सीमाओं को सील कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। संवेदनशील इलाकों में पैरा मिलिट्री फोर्स का फ्लैग मार्च शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

कितना बल सहारनपुर शामली
पैरा मिलिट्री फोर्स 25 26
सब इंस्पेक्टर 80 346
हेड कांस्टेबल 125 139
कांस्टेबल 1100 2034
होमगार्ड 1756 2400
14 जोन और 143 सेक्टर
चुनाव की दृष्टिगत कैराना क्षेत्र में 14 जोन और 143 सेक्टर बनाए गए है। इनमें सहारनपुर में छह जोन और 53 सेक्टर बनाए गए हैं। शामली में नो जोन और 90 सेक्टर बनाए गए है। इसके अलावा सहारनपुर में कलस्टर मोबाइल 42 और शामली में 32 मोबाइल भ्रमण करेगी।
विज्ञापन

बाहरी लोगों पर होगी कार्रवाई
डीआईजी शरद सचान ने बताया कि मतदान के दिन कैराना क्षेत्र में बूथ के आसपास घूमते हुए मिलने वाले बाहरी जिलों के लोगों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सहारनपुर और शामली पुलिस-प्रशासन को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईडी की फोटोस्टेट नहीं चलेगी
डीआईजी के मुताबिक मतदान के लिए पहचान पत्र और दूसरे विकल्पों की फोटो स्टेट मान्य नहीं होगी। इसलिए मतदाता अपने साथ मुख्य आईडी ही लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed