{"_id":"5aff1e154f1c1be1408b6422","slug":"171526668821-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से किशोर की मौत
Updated Sat, 19 May 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। मिर्जापुर में रायेपुर रोड स्थित एक तालाब पर नहाने गए किशोर की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।
हादसा शुक्रवार की दोपहर में हुआ। मिर्जापुर निवासी साहिब (14) पुत्र खुर्शीद अपने साथियों के साथ जुमे की नमाज पढ़ने रायेपुर गया था। वापस लौटते समय मिर्जापुर में ईदगाह के पास मछली पालन तालाब में वह नहाने लगा। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में डूब गया। इससे उसके साथियों ने शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने ट्यूब के माध्यम से साहिब को पानी में तलाश कर उसे मृत हालत में बाहर निकाला। सूचना मिलने पर थाना मिर्जापुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर पुलिस ने शव को लिखा पढ़ी के बाद परिजनों को सौंप दिया।