{"_id":"5af48c6a4f1c1b62098b9658","slug":"171525976170-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर किशोर की मौत
Updated Thu, 10 May 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली के नीचे कुचले जाने से एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों में फैसले की बात चल रही थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित संतोष विहार कालोनी निवासी सुधीर का 14 वर्षीय पुत्र आदित्य सहारनपुर रोड स्थित एक दुकान पर वेल्डिंग का काम सीख रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह वह साइकिल के द्वारा नानौता संजय चौक की ओर आ रहा था। किशोर जैसे ही हाईवे स्थित शादाब मार्केट के सामने पहुंचा, तभी पीछे से आ रही गन्नों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। किशोर ट्राली के पिछले पहिये के नीचे आ गया। कुछ दूरी पर आगे चलकर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा ट्रैक्टर चालक को इसकी जानकारी दी गयी। आनन फानन में घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। लेकिन तब तक किशोर दम तोड़ चुका था। किशोर की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। नगर इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से इस संबंध में कोई शिकायत नहीं की गयी है। परिजनों की शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शव का पंचनामा भर दिया गया है।